Manoj Dey Success Story In Hindi | Biography | Net Worth | Income 2023

हेल्लो दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे Manoj Dey Success Story in Hindi (Youtuber) के संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी सफलता के बारे में . इस लेख में हम जानेगे की मनोज दे के जन्म से लेकर Youtuber बनने तक का सफ़र उन्होंने कैसे तय किया। Manoj Dey Success Story In Hindi

मनोज दे का जीवन परिचय । Manoj Dey Biography In Hindi

मनोज दे का जन्म 12 जुलाई 1997 को झारखंड राज्य के धनबाद जिले में एक छोटा सा गांव झरिया में हुआ था. मनोज का एक गरीब परिवार में जन्म हुए था. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल खराब थी.

शिक्षा (Education)

मनोज के पापा साईकिल रिपेरिंग का काम करते थे .जिसकी वजह से मनोज कभी अच्छी शिक्षा नही ले पाए. इसी वजह से उनकी प्रारम्भिक शिक्षा 1 से 12वीं कक्षा सरकारी स्कूल से हुई है. उनके पापा की ज्यादा कमाई ना होने के कारण मनोज की शिक्षा प्राइवेट स्कूल में नही हुई।

लेकिन मनोज शुरू से ही पढाई में बहुत ज्यादा अच्छे थे. वे स्कूल में हर बार कोई ना कोई पोजिशन लेकर आते थे जैसे 1st , 2nd, और  3rd स्थान पर आते थे. मनोज की 12वीं कक्षा की पढाई पूरी होने के बाद ही मनोज के पापा ने उन्हें कहा की तुम कोई एसी डिग्री करलो जिससे तुम्हे एक अच्छी सी सरकारी नोकरी मिल जाए.

बिहार में ज्यादातर स्टूडेंट सरकारी नोकरी की तरफ जाते ही क्योंकि उनके मां बाप ने शुरू से ही सिखाया गया होता है कि बेटा 12वी करने के बाद तुम जल्दी से सरकारी नोकरी की तैयारी कर लो. सरकारी नोकरी मिल जायेगी तो तुम्हारा जीवन सफल हो जायेगा. और हमारी घर की गरीबी मिट जायेगी. यही बता कर ही बिहार के छात्र को बस यही सपना दिखाया जाता है. तभी उनका सारा ध्यान बस सरकारी नोकरी को पाने के लिए रहता है. इसीलिए बिहार के स्टूडेंट बस सरकारी नोकरी के पीछे दोडते है।

12वीं  की पढाई पूरी होने के बाद मनोज के पास दो विकल्प थे B.Tech करे या Diploma लेकिन पैसो की कमी की वजह से उनके पापा मनोज को न तो B.Tech करवा पाए न ही Diploma, पैसों को कमी के कारण फिर मनोज ने आई. टी.आई (ITI) करने की सोची तो वहा भी पैसों की कमी पढ़ रही थी, लेकिन मनोज ने इस बार अपना कंप्यूटर बेचकर आईटीआई की 15 हजार फीस भर कर एडमिशन ले लिया. जो कंप्यूटर मनोज दे ने बेचा वो उसके पापा ने उसे गिफ्ट के तौर पर दिया था. लेकिन मनोज क्या करता मजबूरी में उसे बेचना पड़ा।

Manoj Dey Dreams

मनोज की सोच शुरू से ही सबसे अलग थी वो कुछ हट के सबसे से अलग करना चाहते थे. वो लोगो को दिखाना चाहते थे की समाज में सरकारी नोकरी के अलावा भी ऐसे बहुत सारे ऐसे रास्ते है जिससे उनके बच्चो का जीवन सफल हो सकता है. ऐसे ओर बहुत सारे रास्ते है जिससे हर बच्चा अपने जीवन में कामयाब हो सकता है.

मनोज ने अपने जीवन में ठान ली थी की उन्हें सरकारी नोकरी के अलावा ही कुछ करना है.मनोज ने सबसे अलग जरूर सोचा था लेकिन उनको कुछ समझ नही आ रहा था की करे तो करे क्या जिसे मुझे सरकारी जॉब ना करनी पड़े और में लाखो कमाऊ जिसे में लोगो को दिखा सकूं की सरकारी नोकरी के अलावा भी हम कुछ करके अच्छा खासे पैसे कमा सकते है।

Related Story

Satish Kushwaha (Satish K Videos) Success Story In Hindi | Biography

Long Term Blogging Success होने के लिए Tips

Manoj Dey YouTube करियर

मनोज के पापा शुरू से ही यही चाहते थे कि मनोज को सरकारी नोकरी मिले. लेकिन मनोज को सरकारी नोकरी में कोई भी इंट्रस्ट नही था. लेकिन इसी बिच एक हिंदी Movie रीलिज़ हुई थी जिसका नाम था 3 Ediots मनोज ने उस मूवी देखा था. उसमे एक डायलॉग था की हमे वही करना चाहिए जिसमे हमारी रूचि हो. जिस काम को करने में हमारी खुशी हो, तो मनोज ने यही से सोचना शुरू किया कि मुझे क्या पसंद है तो मनोज को दो चीजों में बहुत ज्यादा रूचि थी.

एक तो मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर आदि के बारे में नॉलेज और दूसरा उसे गाना गाना. इन्ही 2 चीजो में मनोज को ज्यादा इंट्रस्ट था. लेकिन मनोज को गाना गाना नही आता था उसने कभी सीखा नही, कभी गाया नही तो मनोज ने सोचा इंटरेस्ट जरूर है लेकिन इसमें में आगे तक नही जा पाऊंगा, इसमें मेरा कोई फ्यूचर नही है.

तो मनोज के पास अब दूसरा विकल्प बचा था Technical से जुड़ा तो मनोज ने अपना खर्चा निकालने के लिए 12th करने के बाद छोटे – छोटे बच्चो को Tution देने लगे. और साथ ही एक टेलिकॉम कंपनी में जॉब करने लगे जिसमे सारा काम इन्टरनेट और कंप्यूटर के जरिए ही होता था.

मनोज Youtube प्लेटफॉर्म भी इस्तेमाल करते थे. वो उसमे वेब सिरीज भी देखते रहते थे. तो एक दिन उनके सामने Technical Guru ji चैनल से एक विडियो उनको दिखाई देती है की Youtube से पैसे कैसे कमाए. तब मनोज को पहली बार पता चला था को Youtube से भी पैसे कमाए जा सकते है.

फिर मनोज ने Technical Guru Ji की और विडियो देखनी शुरू कर दी कई वीडियो देखने के बाद मनोज Technical Guru Ji की वीडियो से inspire होकर उन्होंने अपना एक Youtube Channel बनाए, जिसका नाम उन्होंने Technical Manoj रखा, जिस चीज में मनोज की रुचि थी उसी से संबंधित वीडियो बनाकर उस चैनल पर डालते रहे, जैसे मोबाइल के बारे में सभी चीजे बताने लगे।

मनोज की सफलता । Manoj Dey Success Story in Hindi

मनोज ने 2016 में पहली बार Technical Manoj के नाम से चैनल बनाया था जो की Monetize भी हो गया था. लेकिन 80 डॉलर होने के बाद उनका वो चैनल Deactivate हो गया, जिसकी वजह से मनोज ने Youtube पर काम करना बंद कर दिया. लेकिन उनको विडियो बनाने की आदत हो गयी थी.

और ये आदत उनसे छूट नही रही थी जिसके कारण उनको रात को नींद भी नही आती थी ओर न ही उनको ठीक – से भूख लगती थी. क्योंकि मनोज अपने काम को लेकर बहुत परेशान रहते थे. फिर मनोज ने एक महीने बाद अपना Youtube पर दूसरा चैनल बनाया. जिसका नाम Manoj Dey है.

इस चैनल पर मनोज ने सितम्बर 2017 में काम करना शुरू किया था. इस चैनल पर Youtube की पहली Payment आने में 10 महीने लग गये थे. जो की 14000 थी. पहले मनोज इस चैनल पर मोबाइल से संबंधित ही न्यूज डालते थे, लेकिन जब उनके चैनल पर 50 हजार सब्सक्राइबर हो गये थे. तब Youtube के बारे में विडियो बनाना शुरू किया. जिसमे मनोज ने पहली विडियो बनाई थी की Youtube से पैसे कैसे कमाए.

Youtube से संबंधित बहुत सारी वीडियो बनाई गई जो की सभी ही बहुत ज्यादा वायरल हुई. तभी से मनोज हर तरह की विडियो अपने चैनल पर डालते रहे. आज आप Manoj Dey के चैनल पर जाकर देख सकते है. उनके चैनल पर चार मिलियन के आस – पास Subscriber हो चुके है।

मनोज दे की सालाना इनकम, कुल संपत्ति (Manoj Dey Net Worth & Income)

दोस्तो वैसे तो किसी भी Youtuber की इनकम सही बताना Possible नही होती है क्योंकि हमे पता नही होता एक youtuber किस किस तरीके से पैसे कमा रहे है जैसे Brand Promotions, Affiliate Marketing, Sponsorship या फिर Google Adsense तो फिर भी आज हम अपको इस लेख में बताएंगे मनोज दे की सालाना इनकम कितनी होती है।

Net Worth (नेट वर्थ)

2021 के आंकड़ों के अनुसार मनोज दे की कुल संपत्ति लगभग 403,000 डॉलर आकी गई है जो की इंडियन करेंसी में करीब – करीब 2 करोड़ 85 लाख रुपए होती है. और साल के लगभग 40 से 54 लाख रुपए कमाते हैं, और महीने के 6 से 7 लाख तक कमाते है।
तो दोस्तो आज की Manoj Dey Success Story in Hindi अपको कैसी लगी कॉमेंट के जरिए जरूर बताएं।

उम्मीद करता हु दोस्तों आज की Success Story को पढ़ कर अपको भी अंदर से ये हुआ होगा में भी Manoj Dey की तरह गरीब परिवार से निकल कर आज इतना पैसा कमा सकता है, जिस से मेरी हर जरूर पूरी हो सके और अपनी आने वाली पीढ़ी को सुधार सकता हु.

तो दोस्तो अगर आपको ये Story अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तो, रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हो, अगर आपको इस से संबंधित कोई भी और जानकारी चाहिए तो आप कॉमेंट बॉक्स में जाकर कॉमेंट कर सकते है।
धन्यवाद। Manoj Dey Success Story In Hindi
– Beleive in Yourself –

Leave a Comment